आवाज अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को कानूनी जानकारी
उदयपुर,(कासं)-पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार के निर्देश पर चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर व महिला गश्ती दल सदस्यो ने आवाज अभियान के तहत कृष्णा नगर में बालिकाओं और महिलाओं को कानूनी ज्ञान और बच्चो को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं व बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन निशुल्क वितरित किये गये।
Add Comment