“डेढ वर्ष से फरार चोरी के मामले काअभियुक्त गिरफ्तार”
थाना गोगुन्दाः- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार द्वारा वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कुन्दन कंवरिया (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व डूगर सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी गोगुन्दा के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना हाजा के प्रकरण संख्या 184/2020 धारा 379 भादस में वांछित अभियुक्त चुन्नीलाल पिता स्व. दिपाजी निवासी नाल ढाकला माता फला, गोगुन्दा जो कि घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे आज दिनांक 18.01.2022 को मुखबीर की सुचना पर उसकी सकूनत उण्डीथल से डिटेन कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीमः- हेमराज स.उ.नि.,ओमप्रकाश कानि.2209, दिपेन्द्र कानि.1391, रूपाराम कानि.557, किशोर कानि.3107, सुनील कानि. व सतीश कानि.।
Add Comment